IPL 2027 में शमी राजस्थान से खेलेंगे:लखनऊ और राजस्थान के बीच 3 खिलाड़ियों की अदला-बदली; हर्षल 4 करोड़ में गुजरात से जुड़ेंगे
IPL 2027 से पहले राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच तीन खिलाड़ियों का ट्रेड हुआ है। मोहम्मद शमी राजस्थान और इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन लखनऊ की टीम में जाएंगे। वहीं, लखनऊ के लेफ्ट आर्म स्पिनर एम. सिद्धार्थ भी राजस्थान से जुड़ेंगे। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल गुजरात टाइटंस में शामिल होंगे। ESPN की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात ने इस ऑल-कैश ट्रेड के लिए 4 करोड़ रुपए देने पर सहमति जताई है। शमी-जोफ्रा साथ में खेलेंगे राजस्थान को पिछले सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने के बावजूद पावरप्ले में गेंदबाजी की कमजोरी से जूझना पड़ा था। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में 10.14 रन प्रति ओवर दिए थे। ऐसे में मोहम्मद शमी को टीम में शामिल करना पावरप्ले की गेंदबाजी मजबूत करने की कोशिश मानी जा रही है। उनकी जोड़ी जोफ्रा आर्चर के साथ बन सकती है। 36 साल के शमी ने IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 13 मैचों में 12 विकेट लिए थे। उनका इकोनॉमी रेट 9.00 रहा। 2024 से अब तक उन्होंने पावरप्ले में 14 विकेट लिए हैं और इस दौरान 8.76 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। वहीं, IPL 2026 में लखनऊ की पावरप्ले गेंदबाजी का इकोनॉमी रेट 8.71 रहा था। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में 23 विकेट लिए थे, जिसमें शमी की अहम भूमिका रही। लखनऊ को सैम करन से ऑलराउंडर का विकल्प मिलेगा लखनऊ को सैम करन के रूप में ऐसा ऑलराउंडर मिलेगा, जो बल्लेबाजी में अलग-अलग नंबरों पर उतरने के साथ गेंदबाजी में भी योगदान दे सकता है। करन पंजाब और चेन्नई के लिए खेल चुके हैं। लखनऊ उनकी तीसरी IPL फ्रेंचाइजी होगी। वे चोट के कारण IPL 2026 में नहीं खेल पाए थे। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने 2022 में टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। करन लखनऊ की कप्तानी के दावेदार भी हो सकते हैं। ऋषभ पंत के दिल्ली कैपिटल्स में लौटने के बाद टीम को नए कप्तान की जरूरत है। हालांकि, कप्तानी की दौड़ में एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस के नाम भी शामिल हैं। एम. सिद्धार्थ 9 विकेट ले चुके लखनऊ के लेफ्ट आर्म स्पिनर एम. सिद्धार्थ भी राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बनेंगे। तमिलनाडु के 28 साल के सिद्धार्थ ने IPL में अब तक 9 मैच खेले हैं और उनके नाम 9 विकेट हैं। 2024 सीजन में उन्होंने विराट कोहली का विकेट भी लिया था। हर्षल पटेल गुजरात से खेलेंगे सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच 4 करोड़ रुपए की ऑल-कैश डील पर सहमति बनी है। इसका मतलब है कि गुजरात के ऑक्शन पर्स से 4 करोड़ रुपए घटेंगे। हैदराबाद ने हर्षल को 2025 मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ रुपए में खरीदा था। हर्षल ने IPL 2025 में 13 मैचों में 16 विकेट लिए थे। उनका इकोनॉमी रेट 9.80 रहा। लेकिन IPL 2026 में उन्हें सिर्फ 5 मैच खेलने का मौका मिला और वे एक भी विकेट नहीं ले सके। हर्षल दो बार IPL में पर्पल कैप जीत चुके हैं। 2021 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 32 विकेट लिए थे। 2024 में पंजाब किंग्स के लिए 24 विकेट लेकर वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। वे अब तक RCB, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और SRH के लिए खेल चुके हैं। गुजरात उनकी पांचवीं IPL फ्रेंचाइजी होगी। रिटेंशन की आखिरी तारीख 17 नवंबर IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों को 17 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करनी है। BCCI ने पहले यह तारीख 15 नवंबर रखी थी, लेकिन भारत-न्यूजीलैंड के पांचवें वनडे से तारीख टकराने के कारण इसे दो दिन आगे बढ़ा दिया गया। इस बार मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों को रिटेन करने की कोई तय सीमा नहीं है। एक टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं, जिनमें 8 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी नहीं रखे जा सकते। हर टीम का कुल सैलरी कैप 157 करोड़ रुपए है। रिटेन और ट्रेड से आए खिलाड़ियों की फीस इसी बजट में गिनी जाएगी। -----------------------
यह खबर भी पढ़ें… मोहम्मद शमी का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास:13 साल में 64 मैच खेले, 229 विकेट लिए; वनडे और टी-20 खेलते रहेंगे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)