पहले हत्या की, फिर लाश से 5 बार रेप किया:मैक्सी में देख नीयत खराब हो गई थी; कन्नौज में पति-पत्नी को मारने वाले का कबूलनामा

Nov 17, 2026 - 05:56
0
पहले हत्या की, फिर लाश से 5 बार रेप किया:मैक्सी में देख नीयत खराब हो गई थी; कन्नौज में पति-पत्नी को मारने वाले का कबूलनामा
मैंने उस महिला को एक दिन मैक्सी पहनकर झाड़ू लगाते हुए देखा। मेरी उसी दिन नीयत खराब हो गई। मैं बार-बार उसके घर के पास जाता और छिपकर महिला को देखता था। एक रात मौका मिलते ही मैं उसके घर पर कूदा। पति-पत्नी अलग-अलग सो रहे थे। आहट से पति जाग गया तो उसकी हत्या कर दी। महिला जग गई तो उसे भी मार डाला फिर 4-5 बार लाश के साथ संबंध बनाए। ये कबूलनामा उस आरोपी का है, जिसने पति-पत्नी की हत्या करने के बाद महिला की लाश के साथ रेप किया। कन्नौज पुलिस ने रविवार (15 नवंबर) को आरोपी को दोनों पैरों में गोली मारकर पकड़ लिया। हत्या 4 नवंबर की रात की गई थी। इसी तरह आरोपी पहले भी मां-बेटी की हत्या कर चुका था। मामला जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर गुरसहायगंज थाना क्षेत्र का है। पहले मामला समझिए… 5 नवंबर को सुबह पुराने PHC परिसर में बने आवास में पति-पत्नी के शव मिले थे। 2 साल की बच्ची पिता की लाश के पास बैठी रो रही थी। एक रिश्तेदार के पहुंचने पर घटना का पता चला। पुलिस को सीसीटीवी में एक संदिग्ध नजर आया। उसकी पहचान तालग्राम के भोजापुर गांव में रहने वाले योगेश सिंह राजपूत उर्फ पंगा (25) के रूप में हुई। रविवार को पुलिस की योगेश से मुठभेड़ हुई। उसके दोनों पैरों में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… जीटी रोड पर कस्बा पुलिस चौकी है। यहीं पर PHC की बिल्डिंग है। PHC की बाउंड्री और चौकी की दीवार सटी हुई है। अस्पताल परिसर में 3-4 जर्जर मकान बने हुए हैं। एक आवास में संजीव कठेरिया (36) पत्नी शिखा (32), बेटे प्रत्यांश (7) और 2 साल की बेटी वान्या के साथ रह रहे थे। संजीव रेलवे स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन पर काम करते थे। PHC में संजीव की मां दाई का काम किया करती थीं। उनकी मौत के बाद शिखा भी हॉस्पिटल में जरूरत पड़ने पर मदद करती थी। बिल्डिंग जर्जर होने पर 3 साल पहले PHC तिर्वा रोड पर शिफ्ट हो गई। पूरे परिसर में अब संजीव का परिवार ही रहता था। आरोपी का कबूलनामा- महिला को छिपकर देखता था आरोपी योगेश ने बताया- मैं कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। अभी कस्बा गुरसहायगंज में रह रहा था। अक्सर स्टेशन के आसपास और PHC अस्पताल में घूमता रहता था। एक दिन अस्पताल में एक महिला मैक्सी पहनकर झाड़ू लगा रही थी। मैंने उसे देखा तो मेरी नीयत खराब हो गई। इसके बाद मैं रोज वहां जाने लगा और छिप-छिपकर उसे देखने लगा। घर के बाहर टहलता रहा फिर सोने का इंतजार किया 4 नवंबर को मैं 2-3 बार उसके घर गया, लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। मैं वहीं पर टहलता रहा। कुछ देर बाद वो महिला अपने पति के साथ आती दिखाई दी। मैंने उन लोगों के सोने का इंतजार किया। जब मुझे लगा कि वो लोग सो गए हैं तो मैं छत पर गया। छत पर पन्नी और तिरपाल लगा था। तिरपाल काटकर मैं दीवार के सहारे घर के अंदर कूद गया। मैंने एक डंडा लेकर गया था। आहट सुनकर पति जागा तो डंडे से वार किया अंदर पहुंचा तो पति-पत्नी अलग-अलग बिस्तर पर सो रहे थे। हल्की आहट होने पर पति जाग गया। मैंने तुरंत डंडे से उसके सिर पर तेज वार किया। उसको संभलने का मौका नहीं मिला। उसकी वहीं हत्या कर दी। शोर सुनकर महिला जाग गई। मैंने उससे शांत रहने के लिए कहा। वह नहीं मानी और किसी को फोन करने लगी। मैंने उससे मोबाइल छीनकर फोन काट दिया। इसके बाद महिला के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। पिता के साथ सो रही बच्ची रोने लगी तो मैंने उसे भी जान से मारने के लिए उठाकर पटक दिया। बच्ची के शांत होने के बाद मैंने महिला के साथ 4-5 बार संबंध बनाए। पहले से छिपाकर रख दिए थे कपड़े वहां से निकलते समय पर्स में रखे 5 हजार रुपए और ATM कार्ड निकाल लिया। जीटी रोड की तरफ से बाहर आया और रेल की पटरी की तरफ चला गया। झाड़ियों में मैंने पहले से अपने कपड़े रख दिए थे। खून लगे कपड़े और डंडा खंडहर में फेंक दिया। नए कपड़े पहनकर मैं वहां से निकल गया। पैसे खत्म होने पर आज एक आदमी को रोका था। उसने शोर मचा दिया और मैं पकड़ा गया। पहले भी रेप के लिए की थी मां-बेटी की हत्या भोजापुर में योगेश ने 29 नवंबर 2022 में मां-बेटी की हत्या की थी। योगेश उस समय भी अनीता (20) के साथ रेप करने के इरादे से घर में घुसा था। शोर सुनकर मां भगवान श्री (50) जाग गई और शोर मचाने लगीं। इसके बाद योगेश ने दोनों को मार दिया। 2 दिसंबर 2022 को योगेश पकड़ा गया और तब से लगातार जेल में था। 1 महीने पहले ही वह जेल से बाहर आया था। SP विनोद कुमार ने बताया कि… कोतवाली प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जिला अस्पताल से इलाज के बाद आरोपी को डिस्चार्ज कराकर घटनास्थल पर ले जाया गया। खून से सने कपड़े और डंडा बरामद हो गया है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। -------------------- यह खबर भी पढ़ें… कानपुर में 5 मंजिला अपार्टमेंट में आग, 2 की मौत: बच्चा जिंदा जला, 30 फीट से कूदी महिला की भी जान गई कानपुर में 5 मंजिला अपार्टमेंट में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में 2 की मौत हो गई। 8-10 लोग झुलस गए। पार्किंग में खड़ीं स्कूटी-बाइकें जल गईं। अपार्टमेंट में कुल 12 फ्लैट हैं। इनमें 50 से 60 लोग रहते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User