मेहनत के दम पर वर्दी पहनने का सपना पूरा:भागलपुर के विशाल और प्रीति का पुलिस में चयन, मेहनत से पूरा किया सपना
देवरिया में सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच भागलपुर के विशाल और प्रीति ने उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित होकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों के परिवार चाय-पकौड़े की छोटी दुकान चलाकर आजीविका चलाते हैं। रामकिशन के बेटे विशाल और काशीनाथ गोड़ की बेटी प्रीति चचेरे भाई-बहन हैं। प्रीति की मां का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था। इसके बाद उसने घर की जिम्मेदारी और पिता की देखभाल के साथ पढ़ाई जारी रखी। वहीं, विशाल ने कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई गोल्डन लाइफ चिल्ड्रेन एकेडमी, भागलपुर और नौवीं से 12वीं तक की शिक्षा बीजीएम इंटर कॉलेज से प्राप्त की। दोनों स्नातक हैं। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर दोनों ने पुलिस में भर्ती होने का सपना साकार किया। लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए बधाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)