अमेठी का दशहरा मेला, 25 फीट का रावण जलेगा:प्रयागराज के कारीगरों ने बनाया रावण, सुरक्षा के लिए पुलिस-पीएसी तैनात

Oct 20, 2026 - 15:16
0
अमेठी का दशहरा मेला, 25 फीट का रावण जलेगा:प्रयागराज के कारीगरों ने बनाया रावण, सुरक्षा के लिए पुलिस-पीएसी तैनात
अमेठी के रामलीला मैदान में दशहरा मेला शुरू हो गया है। मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात की गई है। मेले में कोतवाली पुलिस लगातार गश्त कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था में पीएसी के जवान भी तैनात किए गए हैं।रामलीला मैदान में आज शाम 6 बजे 25 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। भगवान राम के हाथों रावण का संहार होगा। इस बार का दशानन रावण प्रयागराज के कारीगरों द्वारा बनाया गया है। विजयादशमी के पावन पर्व पर अमेठी शहर के रामलीला मैदान में हर साल की तरह इस साल भी भव्य दशहरा मेले का आयोजन किया गया है। सुबह से ही मेले में लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। मेले में बच्चों के लिए झूले, खान-पान के स्टॉल और विभिन्न प्रकार की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पीएसी के जवानों को भी सुरक्षा में लगाया गया सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को तैनात किया गया है। कोतवाली पुलिस के जवान लगातार मेले परिसर में गश्त कर रहे हैं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इसके साथ ही पीएसी के जवानों को भी सुरक्षा में लगाया गया है। शाम को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में भगवान राम और रावण के युद्ध का मंचन किया जाएगा। जिसके बाद भगवान राम द्वारा तीर चलाकर 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत के इस प्रतीक को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग रामलीला मैदान में जुटेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस बार का रावण का पुतला विशेष रूप से प्रयागराज के कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में अधिक आकर्षक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User