एटा में दशहरा पर RSS का पथ संचलन:परशुराम चौक पर पुष्पवर्षा से स्वागत, स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन का संदेश

Oct 20, 2026 - 15:16
0
एटा में दशहरा पर RSS का पथ संचलन:परशुराम चौक पर पुष्पवर्षा से स्वागत, स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन का संदेश
एटा में दशहरा पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने शहर में पथ संचलन निकाला। स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकजुटता और देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर 'जय श्रीराम' के नारों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। यह पथ संचलन दोपहर 11 बजे शुरू हुआ और शहर भर में भ्रमण करने के बाद दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर समाप्त हुआ। परशुराम चौक पहुंचने पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने स्वयंसेवकों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। स्वागत कार्यक्रम में हरेंद्र मोहन सारस्वत, प्रवेश मिश्रा, सोनी वशिष्ठ, मोहित पाठक और प्रशांत गोस्वामी सहित ब्राह्मण समाज के कई लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User