अमेठी के कालिकन धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:शारदीय नवरात्रि पर हजारों भक्त पहुंचे, एसपी ने भी दर्शन कर सुरक्षा जांची

Oct 11, 2026 - 11:54
0
अमेठी के कालिकन धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:शारदीय नवरात्रि पर हजारों भक्त पहुंचे, एसपी ने भी दर्शन कर सुरक्षा जांची
अमेठी जिले के संग्रामपुर स्थित महर्षि च्यवनमुनि की तपोभूमि कालिकन धाम मंदिर में शारदीय नवरात्र के दौरान हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित इस मंदिर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बनी हुई है। आसपास के क्षेत्रों के साथ दूर-दराज से भी लोग मां कालिका के दर्शन करने आ रहे हैं। कालिकन धाम को सिद्ध पीठ के रूप में जाना जाता है। मंदिर में प्रत्येक सोमवार को मेला लगता है। नवरात्र के दौरान यहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। मान्यता है कि मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। इसी आस्था के चलते बड़ी संख्या में भक्त मां के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं। मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति के तहत बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। महिला पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ ही महिलाओं को जागरूक भी कर रही हैं। एसपी ने दर्शन कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा नवरात्र के पहले दिन अमेठी के एसपी सरवणन टी. भी मां कालिका धाम पहुंचे। उन्होंने मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और लोगों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद एसपी ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User