अमेठी के नवोदय विद्यालय में राज्य स्तरीय कला उत्सव शुरू:84 स्कूलों के 650 बच्चे दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, डीएम ने किया उद्घाटन

Oct 07, 2026 - 15:40
0
अमेठी के नवोदय विद्यालय में राज्य स्तरीय कला उत्सव शुरू:84 स्कूलों के 650 बच्चे दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, डीएम ने किया उद्घाटन
अमेठी के नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कला उत्सव शुरू हुआ। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने दीप जलाकर और मां सरस्वती की तस्वीर पर माला चढ़ाकर इसका उद्घाटन किया। इस उत्सव में लखनऊ, वाराणसी, हरिद्वार और आगरा क्लस्टर के 84 नवोदय विद्यालयों के करीब 650 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 7 और 8 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें छात्र अलग-अलग कला और सांस्कृतिक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, जिनकी सभी ने तारीफ की। डीएम शशांक चौधरी ने कहा कि कला और संस्कृति विद्यार्थियों के विकास के लिए जरूरी है। ऐसे आयोजन बच्चों को प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका देते हैं। प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कला उत्सव का मकसद विद्यार्थियों में रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना बढ़ाना है, जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा पहुंचाने का अवसर मिले। नवोदय समिति लखनऊ संभाग के असिस्टेंट कमिश्नर समेत कई शिक्षक और छात्र कार्यक्रम में मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User