टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवरिया पहुंचे:शिक्षकों ने सुभाष चौक पर माला पहनाकर किया स्वागत, समस्याओं पर हुई चर्चा
टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा बुधवार को दिन में एक बजे देवरिया पहुंचे। सुभाष चौक, सिविल लाइंस में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में सैकड़ों शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। उनके साथ राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय और अक्षत पांडेय भी मौजूद थे। डॉ. शर्मा ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि फेडरेशन उनके राष्ट्रीय मुद्दों को हल करने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाधान होने तक यह कोशिश जारी रहेगी। राष्ट्रीय जनप्रतिनिधियों से बात करके समस्याओं को सुलझाने का काम चल रहा है। इस मौके पर आनंद प्रकाश यादव, डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, ऋषिकेश जायसवाल, जय प्रकाश मणि, संदीप कुमार द्विवेदी, बैजनाथ पति त्रिपाठी, शफीक अहमद खान, संजय सिंह, नित्यानंद यादव, आलोक सिंह, निर्भय राय, सत्येंद्र कुमार सिंह, शाकिर अली, विजयशंकर यादव, सत्य प्रकाश, राम सिंगार यादव, सुभाष यादव, हरेराम यादव, राजेश सिंह, जहांगीर आलम, रमेश प्रताप यादव, शिवचंद प्रजापति, अभिषेक त्रिपाठी, सुधीर तिवारी, रामप्रकाश सिंह, संदीप पटवा, ओमप्रकाश यादव, जितेंद्र यादव, अरुण कुमार दूबे और सुधांशु राय सहित कई शिक्षक पदाधिकारी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)