अमेठी में 24 घंटे से रिमझिम बारिश, जनजीवन बेहाल:तेज हवाओं से तापमान 23 डिग्री पर पहुंचा, लोगों को ठंड का एहसास

Sep 25, 2026 - 09:20
0
अमेठी में 24 घंटे से रिमझिम बारिश, जनजीवन बेहाल:तेज हवाओं से तापमान 23 डिग्री पर पहुंचा, लोगों को ठंड का एहसास
अमेठी जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार रिमझिम बारिश हो रही है। तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कई घंटे तक जिले में बारिश जारी रहने की संभावना है। जिले में करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। इन हवाओं के कारण तापमान गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। लगातार बारिश के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। सड़कों पर पानी भर गया है और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। किसानों की चिंता भी बढ़ गई है, क्योंकि खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान होने की आशंका है। अनंत चतुर्दशी के चलते छोटे बच्चों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User