राहुल गांधी ने अमेरिका से बैठकर दंगे कराए:संभल में बोले बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, चुनाव आयोग निष्पक्ष, सपा को 27 सीटें नहीं मिलेंगी
गुरुवार रात 10:20 बजे गाजियाबाद की लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर संभल में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल के घर पहुंचे। राजेश सिंघल ने उन्हें भगवान श्रीकल्कि का चित्र भेंट किया। इस दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि यह कांग्रेस की सरकार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जब SIR हुआ था, तब दिल्ली के लगभग 32,000 मुस्लिम वोटर यहां और दिल्ली दोनों जगह थे। विधायक ने आगे कहा कि वोटर लिस्ट को शुद्ध करने और उसमें सुधार का काम चल रहा है। इस पर कांग्रेस या दूसरे दल के लोग बेवजह बातें करते रहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव निष्पक्ष होते हैं। अगर किसी को कोई आपत्ति है, तो उसके लिए चुनाव आयोग है। अगर कोई किसी मामले को लेकर कोर्ट गया है, तो कोर्ट निर्देश देता है, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। नंदकिशोर गुर्जर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी बात को कोई नहीं मानता। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अमेरिका में बैठकर दंगे कराए और बांग्लादेश में हिंदुओं को कटवा दिया। विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने 90 के दशक में कश्मीर खाली करा दिया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नोआखली पर राहुल गांधी के पिता कुछ नहीं बोले और जिन्ना को बैठाकर भारत माता के तीन टुकड़े कर दिए गए। विधायक ने कहा कि इसलिए राहुल गांधी की बातों का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर चुनाव में गड़बड़ी हुई है, तो उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की इतनी सीटें कैसे आ गईं? उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार कहीं बनती है, तो चुनाव आयोग अच्छा लगता है। हिमाचल प्रदेश में जब उनकी सरकार बनी, तब क्यों नहीं कहा गया कि चुनाव फर्जी है? उनके मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। नंदकिशोर गुर्जर ने राहुल गांधी को 'पप्पू' बताते हुए कहा कि वह दूसरे 'पप्पू' के साथ बैठकर भगवान राम और पूरे सनातन का अपमान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह सदी सनातन की सदी है। विधायक ने दावा किया कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को 27 सीटें भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने सपा पर आतंकवादियों को रिहा करने, बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वालों का समर्थन करने और गर्व से यह कहने का आरोप लगाया कि उन्होंने कारसेवा में लोगों को मरवा दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि अब हिंदू जाग चुका है। हिंदू पहले भाईचारा मानता था, लेकिन आज सनातनी उसी को भाईचारा मान रहा है जो सनातनी है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग काफी सक्रिय हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)