इटावा में मिला युवक का शव:उम्र 30 साल, हत्या कर फेंकने का शक, पहचान कराने में जुटी पुलिस
इटावा के भरथना थाना क्षेत्र में पक्केताल और नगला गंसरा की ओर जाने वाले बंबा में सोमवार दोपहर करीब एक बजे मां शारदा इंटर कॉलेज के सामने करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस युवक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की हत्या कर शव बंबा में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से हत्या की पुष्टि नहीं की गई है। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव की पहचान के साथ मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)