लखनऊ में AI, लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था पर व्याख्यान:डॉ. ऋतु तिवारी ने कहा- तकनीकी बदलावों को समझना जरूरी
लखनऊ के एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सोमवार कों विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह व्याखन राजनीति विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विभाग ने कराया। इसका विषय AI, डेमोक्रेसी एंड इकॉनमी: चैलेंजस एंड ओप्पोर्टनिटीज रहा। मुख्य वक्ता करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पीजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ऋतु तिवारी ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि AI का प्रभाव तेजी से शिक्षा, अर्थव्यवस्था, रोजगार, निर्णय प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर पड़ रहा है। ऐसे में तकनीकी बदलावों को समझना और उनके अनुरूप खुद को तैयार करना जरूरी है। भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा डॉ. तिवारी ने AI के बढ़ते इस्तेमाल से पैदा होने वाली चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को बदलती तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने और भविष्य में मिलने वाले अवसरों को समझने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अतिथि वक्ता का परिचय प्रो. मोनिका श्रीवास्तव ने कराया। संचालन डॉ. पूजा शुक्ला ने किया। अंत में डॉ. मोनिका अवस्थी ने मुख्य वक्ता और उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं और संबंधित विभागों के शिक्षक शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)