अमेठी में 5 लूटे मोबाइल के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार:तमंचा दिखाकर करते थे लूट, 2 किशोर हिरासत में
अमेठी में संग्रामपुर पुलिस ने मोबाइल लूट करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विशाल कश्यप (26) के कब्जे से 2 मोबाइल फोन बरामद किए। उसके साथ दो बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया गया है। उनके पास से 3 मोबाइल फोन और 1,200 रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त की है। चेकिंग के दौरान आरोपी पकड़ा गया पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर संग्रामपुर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विशाल कश्यप को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके बाद पूछताछ के आधार पर दो बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया गया। तमंचा दिखाकर मोबाइल और पर्स लूटने की बात पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में बाल अपचारियों ने बताया कि वे तमंचा दिखाकर मोबाइल और अन्य सामान लूटते थे। उन्होंने 1 अक्टूबर को धनापुर मोड़ के पास एक महिला से पर्स लूटने की बात भी स्वीकार की। पर्स में सैमसंग मोबाइल और 1,200 रुपए थे। आरोपियों ने पर्स और आधार कार्ड रास्ते में फेंक दिया था। रायबरेली और सलोन-ऊंचाहार रोड पर भी वारदात पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रायबरेली और सलोन-ऊंचाहार रोड से भी मोबाइल लूटे थे। विशाल कश्यप कथित तौर पर लूटे गए मोबाइल फोन को अनलॉक कर बेचता था। पुलिस ने बरामद मोबाइल और अन्य सामान को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)