स्वच्छता अभियान में श्रमदान:रामपुर कटराई में मंदिर से स्कूल तक चला सफाई अभियान, ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश

Oct 03, 2026 - 16:16
0
स्वच्छता अभियान में श्रमदान:रामपुर कटराई में मंदिर से स्कूल तक चला सफाई अभियान, ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश
बलिया के जन सेवा शिक्षा मिशन के तहत ग्राम पंचायत रामपुर कटराई में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। अभियान के दौरान महात्मा गांधी के सत्य, स्वच्छता और सेवा के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया गया। अभियान की शुरुआत उद्धो बाबा मंदिर से हुई। इसके बाद गांव के विभिन्न स्थानों, स्कूल परिसर और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई की गई। समापन प्राथमिक विद्यालय रामपुर कटराई में हुआ। जन सेवा शिक्षा मिशन के संस्थापक जीतेंद्र कुमार के नेतृत्व में युवाओं ने अभियान में श्रमदान किया। इसमें अरुण गोंड, इरशाद अंसारी, कार्तिक राजभर, आकाश राजभर, विकास खरवार, गोलू गोंड, चंदन गोंड, मुन्ना पासवान, अनुज गोंड, अमन पासवान, बिट्टू कुमार, विशाल गोंड, शकील अंसारी और सुनील राजभर शामिल रहे। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गांव को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने का संदेश दिया गया। युवाओं ने कहा कि गांधीजी के विचारों को व्यवहार और कार्यों में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User