अमेठी में 500 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:प्रतापगढ़ का रहने वाला है आरोपी, मुकदमा दर्ज; नशा मुक्त अभियान के तहत कार्रवाई
अमेठी पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 500 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। संग्रामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र वर्मा (38) निवासी नंदलाल का पुरवा, राजापुर रैनिया गांव, थाना अंतू, जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। उसके पास से 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के निर्देश पर की गई। आरोपी के खिलाफ संग्रामपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)