अमेठी में जूते-चप्पल के गोदाम में लगी आग:हजारों का माल जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू

Oct 17, 2026 - 14:13
0
अमेठी में जूते-चप्पल के गोदाम में लगी आग:हजारों का माल जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू
अमेठी के कमरौली में जूते-चप्पल के एक गोदाम में आग लग गई। इस घटना में हजारों रुपए का माल जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। यह घटना कमरौली थाना क्षेत्र के रोड नंबर 4 की है। यूपीएसआईडीसी कॉलोनी में रहने वाले संजय सिंह का यह जूते-चप्पल का गोदाम है। आज सुबह करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लगी और बाहर तेज धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर दुकान मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि सुबह 10 बजे आग लगी थी, जिस पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User