मेरठ में रोडवेज बस ने यात्री को कुचला:दिल्ली एम्स से भाई को देखकर लौट रहा था, चालक फरार

Oct 17, 2026 - 14:13
0
मेरठ में रोडवेज बस ने यात्री को कुचला:दिल्ली एम्स से भाई को देखकर लौट रहा था, चालक फरार
मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित वैशाली रोडवेज बस से उतर रहे एक यात्री पर शुक्रवार देर रात बस चढ़ गई। हादसे में यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर शनिवार को डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस सीसीटीवी के जरिए बस और चालक की तलाश कर रही है। *दिल्ली एम्स में भर्ती भाई को देखकर लौट रहा था घायल* उत्तराखंड के चमोली निवासी गंगाधर दत्त पुत्र भवानी दत्त अपने भाई को देखने दिल्ली के एम्स अस्पताल गए थे। शुक्रवार देर रात वह दिल्ली से वापस मेरठ लौट रहे थे। सदर बाजार थाना क्षेत्र में वैशाली रोडवेज बस से उतरने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि गंगाधर के बस से उतरते समय चालक ने बस आगे बढ़ा दी। इससे गंगाधर बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। *सीसीटीवी फुटेज से बस की तलाश में जुटी पुलिस* हादसे में शामिल रोडवेज बस का नंबर UP-78-KT-6075 बताया जा रहा है। सूचना पर सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि बस और उसके चालक की पहचान की जा सके। शुक्रवार रात घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस बस की तलाश में जुटी है। हादसे के संबंध में जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User