सिद्धार्थनगर में बिजली के टावर पर मिला युवक का शव:कल शाम से लापता था, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Oct 13, 2026 - 12:44
0
सिद्धार्थनगर में बिजली के टावर पर मिला युवक का शव:कल शाम से लापता था, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
सिद्धार्थनगर के गोहना गांव में 132 केवी बिजली के टावर पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजन के रूप में हुई है। वह सोमवार शाम से घर से लापता था। मंगलवार सुबह शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, राजन के घर नहीं लौटने पर रात में उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने बिजली के टावर पर शव देखा और उसके माता-पिता छबिलाल व मालती को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। खबर से जुड़ी तस्वीरें… प्रेम प्रसंग को लेकर पुराने विवाद की चर्चा ग्रामीणों के अनुसार, करीब छह महीने पहले राजन का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। बताया जाता है कि उस दौरान वह युवती को लेकर चला गया था। युवती के परिवार के दबाव में राजन के परिजनों ने 1 लाख 80 हजार रुपये देकर मामला शांत कराने की बात कही है। परिजनों ने युवती के परिवार पर राजन की हत्या करने का आरोप लगाया है। शव के पास मिले काले दुपट्टे को भी परिजन युवती का बता रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User