अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह: तमंचे-कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार:गैंगस्टर समेत 5 मुकदमों में वांछित था आरोपी, पुलिस ने पकड़ा

Oct 20, 2026 - 15:16
0
अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह: तमंचे-कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार:गैंगस्टर समेत 5 मुकदमों में वांछित था आरोपी, पुलिस ने पकड़ा
अमेठी पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। यह कार्रवाई एसपी सरवणन टी के निर्देश पर की गई। मुसाफिरखाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोहम्मद सगीर उर्फ सलमान (24) को सुबह करीब चार बजे पकड़ा। वह मूल रूप से सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के उतरदहा गांव का रहने वाला है और फिलहाल मुसाफिरखाना के वार्ड नंबर 1 में रह रहा था। एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पर अमेठी और सुल्तानपुर में चोरी, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 5 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गोपाल मणि मिश्र, हेड कांस्टेबल नीरज यादव, कांस्टेबल मोहित मिश्रा, सोनू और मोहम्मद मेराज शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User