कौशांबी में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू:1150 प्रतिमाओं का 350 जगहों पर विसर्जन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; डीजे पर झूमे भक्त
कौशांबी में शारदीय नवरात्र के नौ दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया। यह सिलसिला मंगलवार की दोपहर लगभग 1 बजे से शुरू हुआ जो कि देर रात तक चलेगा। जिले में करीब 1150 स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का श्रद्धालु तालाबों और नदियों में विसर्जन कर रहे हैं। विसर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। विभिन्न विसर्जन स्थलों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। मंगलवार को श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमाओं को लेकर डीजे की धुन पर नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए विसर्जन के लिए निकले। शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने शोभायात्राओं का स्वागत किया और प्रसाद वितरण किया। 350 स्थानों पर चिह्नित किए गए विसर्जन स्थल जिले में करीब 1150 स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रशासन ने लगभग 350 स्थान चिह्नित किए हैं। पूजा पंडालों के पदाधिकारियों को पुलिस की ओर से पहले ही विसर्जन स्थल की जानकारी दे दी गई थी। इसके चलते श्रद्धालु निर्धारित स्थानों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे हैं। गहरे पानी में जाने से रोकने के इंतजाम विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। स्थानीय नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं की ओर से श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं, विसर्जन स्थलों के आसपास स्थानीय थाना पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी तैनात हैं। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)