अमेठी में तमंचा-कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार:ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई, लूट-हत्या के प्रयास समेत 10 मामले दर्ज

Sep 30, 2026 - 14:45
0
अमेठी में तमंचा-कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार:ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई, लूट-हत्या के प्रयास समेत 10 मामले दर्ज
अमेठी पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई की है। मुसाफिरखाना पुलिस ने एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पर पहले से 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में अपराध और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुसाफिरखाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।मुखबिर की सूचना पर देर रात दो बजे शातिर अपराधी शिव मंगल उर्फ मंगल पुत्र राजभवन निवासी पिंडारा महाराज को गिरफ्तार किया। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पकड़ा गया अभियुक्त शातिर अपराधी है। इसका लंबा आपराधिक इतिहास है। इस पर पहले से 10 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें लूट, चोरी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। बाराबंकी जिले में भी दर्ज हैं इसके मामले अमेठी के अलावा बाराबंकी जिले में भी दर्ज हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल शैलेश चौधरी, कांस्टेबल मुकेश मौर्या और चंद्र प्रकाश यादव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संदिग्धों की चेकिंग लगातार जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User