हाथरस में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन:1 अक्टूबर से नौकरी से निकाले जाने पर दिया ज्ञापन, कर्मचारी भुखमरी के कगार पर

Oct 07, 2026 - 12:55
0
हाथरस में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन:1 अक्टूबर से नौकरी से निकाले जाने पर दिया ज्ञापन, कर्मचारी भुखमरी के कगार पर
हाथरस में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर ऐडेड माध्यमिक विद्यालयों के आउटसोर्सिंग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। आज बुधवार को दोपहर 11:00 के लगभग यह कर्मचारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एकत्रित हुए। इस मौके पर उन्होंने नारेबाजी भी की। इन कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले तीन साल से इन विद्यालयों में आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे थे। लेकिन, 1 अक्टूबर से उन्हें काम से हटा दिया गया है। इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। विभाग ने नहीं किया नवीनीकरण उन्होंने बताया कि विभाग ने न तो उनकी सेवाओं का रिन्यूअल किया और न ही इसके लिए कोई नई टेंडर प्रक्रिया तय की। अचानक नौकरी जाने से सभी कर्मचारी और उनके परिवार परेशान हैं। कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं जारी रखने की मांग की। इस मौके पर जिले भर के काफी कर्मचारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User