उरई में अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा:टाउनहाल से निकली आकर्षक झांकी, पुष्पवर्षा संग हुआ जगह-जगह स्वागत

Oct 11, 2026 - 19:50
0
उरई में अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा:टाउनहाल से निकली आकर्षक झांकी, पुष्पवर्षा संग हुआ जगह-जगह स्वागत
जालौन के उरई में श्री महाराजा अग्रसेन जयंती पर रविवार को श्री महाराजा अग्रसेन सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में नगर में शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा टाउनहाल से शुरू होकर भगत सिंह चौराहा, घंटाघर और डीवीसी चौराहा होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। सुसज्जित रथ पर विराजमान महाराजा अग्रसेन की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए, जबकि युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने और सामाजिक एकता, समानता व भाईचारे को मजबूत बनाने का आह्वान किया। शोभायात्रा के समापन पर महाआरती की गई और मिष्ठान वितरित किया गया। आयोजन में पुनीत मित्तल, पुनीत गोयल, उमेश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, नेहा मित्तल, शिल्पी अग्रवाल सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User