अमृत-भारत ट्रेन की चपेट में आने से नाना-नाती की मौत:वाराणसी में रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sep 29, 2026 - 21:14
0
अमृत-भारत ट्रेन की चपेट में आने से नाना-नाती की मौत:वाराणसी में रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसे में नाना और उनके तीन वर्षीय नाती की मौत हो गई। रेलवे लाइन पार करते समय दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, लच्छापुर निवासी दुलचंद्र राजभर (48) मंगलवार शाम करीब सवा छह बजे अपने तीन वर्षीय नाती राजन को लेकर घर लौट रहे थे। बताया गया कि राजन की नजर उतरवाने के बाद दोनों पैदल वापस आ रहे थे। मूल रूप से जंसा थाना क्षेत्र के परमपुर गांव निवासी राजन इन दिनों अपने ननिहाल लच्छापुर में रह रहा था। अमृत भारत ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पास रेलवे लाइन पार करते समय अचानक अमृत भारत ट्रेन आ गई। ट्रेन वाराणसी से पुणे जा रही थी। सामने से ट्रेन आते देख दुलचंद्र घबरा गए और दूसरे ट्रैक की ओर बढ़ गए। इसी दौरान दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि नाना और नाती की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मां को रो-रोकर बुरा हाल घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मासूम राजन की मां पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर मिर्जामुराद थाना पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User