अमरोहा के तिगरी गंगा मेले की तैयारी शुरू:40 लाख श्रद्धालुओं के आने का संभावना, सुरक्षा के लिए 22 सेक्टर में बंटेगा मेला क्षेत्र
अमरोहा में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले तिगरी गंगा मेले में इस बार 40 लाख श्रद्धालु आ सकते हैं। प्रशासन ने तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए हैं। मेले की सुरक्षा के लिए क्षेत्र को 22 सेक्टर में बांटा जाएगा, जहां अस्थायी पुलिस चौकियां और टावर बनेंगे। 4000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। गंगा स्नान के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के खास इंतजाम होंगे। डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने को कहा। गजरौला से तिगरी तक और घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होगी, ताकि रात में आने-जाने में दिक्कत न हो। जिला पंचायत 25 अस्थायी घाट, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और शौचालय बनाएगी। पीने के पानी और हैंडपंप की व्यवस्था होगी। सड़कों का निर्माण, बैरिकेडिंग और मेले की सफाई के लिए 1500 कर्मी लगाए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)