अमरोहा में ऐतिहासिक गंगा मेले की तैयारियां तेज:डीएम-एसपी ने की बैठक, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Oct 09, 2026 - 16:37
0
अमरोहा में ऐतिहासिक गंगा मेले की तैयारियां तेज:डीएम-एसपी ने की बैठक, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
अमरोहा में लगने वाले ऐतिहासिक गंगा मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन इस बार मेले को भव्य और सुंदर बनाने के लिए गंभीरता से काम कर रहा है। डीएम डॉक्टर नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने शुक्रवार दोपहर तिगरी गांव स्थित अंगूरी देवी धर्मशाला में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी विभागों से जानकारी ली और निर्देश दिए कि पिछली बार की कमियां इस बार नहीं दोहराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी होनी चाहिए, ताकि मेला समय पर शुरू हो सके। लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। डीएम ने मेले में लाइट, शौचालय, पानी, चेंजिंग रूम, घाट की सफाई, सड़क, बैरीकेडिंग और नावों की व्यवस्था पर खास ध्यान देने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा पर जोर देते हुए बताया कि हर घाट, सदर चौराहा और जरूरी जगहों पर पुलिस और महिला पुलिस तैनात रहेगी। सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी होगी, जहां बाढ़, फायर और चिकित्सा जैसे विभागों के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। अधिकारियों को तालमेल बनाकर मेले को सफल और सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User