कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत:दंपती समेत तीन घायल, शिकोहाबाद के पास हुआ हादसा; कार-बाइक खाई में पलटी

Oct 09, 2026 - 16:37
0
कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत:दंपती समेत तीन घायल, शिकोहाबाद के पास हुआ हादसा; कार-बाइक खाई में पलटी
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नौशहरा गांव के पास शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे कार और पल्सर बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार 80 वर्षीय बुजुर्ग दंपती और चालक घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क किनारे खाई में जा गिरा, वहीं अनियंत्रित कार भी पलटकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र निवासी 80 वर्षीय यज्ञदत्त मिश्रा अपनी पत्नी शशि मिश्रा के साथ कार से मथुरा में रहने वाली बेटी और दामाद से मिलने गए थे। शुक्रवार को दोनों कार से वापस अपने गांव लौट रहे थे। कार जैसे ही शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नौशहरा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही पल्सर बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे खाई में पलटी हादसे में बाइक सवार आदित्य (22) निवासी नगला कुंभ, थाना नारखी की मौके पर ही मौत हो गई। वह सिरसागंज से शिकोहाबाद की ओर जा रहा था। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार यज्ञदत्त मिश्रा, उनकी पत्नी शशि मिश्रा और चालक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User