अमरोहा में भाजपा नेता की गाड़ी के सामने आया तेंदुआ:गाड़ी लॉक कर बचाई जान, कैमरे में कैद; दो हफ्ते में 6 बार दिखा तेंदुआ

Oct 17, 2026 - 10:27
0
अमरोहा में भाजपा नेता की गाड़ी के सामने आया तेंदुआ:गाड़ी लॉक कर बचाई जान, कैमरे में कैद; दो हफ्ते में 6 बार दिखा तेंदुआ
अमरोहा में शुक्रवार रात करीब 11 बजे सिवौरा रोड पर भाजपा नेता फराहन अख्तर की गाड़ी के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। तेंदुए को सामने देखकर उन्होंने तुरंत गाड़ी के दरवाजे लॉक कर लिए। इस दौरान उन्होंने तेंदुए का वीडियो भी बना लिया, वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को सामने आया है। इलाके में पिछले कई दिनों से तेंदुआ दिखाई देने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों में तेंदुआ दिखने के छह मामले सामने आ चुके हैं। इससे गांवों में दहशत का माहौल है। लोगों को डर है कि तेंदुआ किसी राहगीर या ग्रामीण पर हमला कर सकता है। गाड़ी के सामने आया तेंदुआ, लॉक किए दरवाजे शुक्रवार-शनिवार की रात फराहन अख्तर अपनी गाड़ी से सिवौरा रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान मुंडा इम्मा गांव के पास अचानक तेंदुआ उनकी गाड़ी के सामने आ गया। तेंदुए को नजदीक देखकर उन्होंने गाड़ी के दरवाजे लॉक कर लिए और अंदर ही रहे। इस दौरान उन्होंने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो भी बनाया। घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। सड़क पर अचानक जंगली जानवर दिखाई देने से इलाके में लोगों की चिंता बढ़ गई है। दो हफ्ते में छह बार दिखा तेंदुआ ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले करीब दो हफ्तों से इलाके में तेंदुए की मौजूदगी देखी जा रही है। इस दौरान तेंदुआ दिखने की छह घटनाएं सामने आई हैं। बार-बार तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में डर बना हुआ है। लोगों को आशंका है कि आबादी के आसपास घूम रहा तेंदुआ किसी व्यक्ति या पशु पर हमला कर सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और गांव के आसपास तेंदुए की मौजूदगी से लोगों का अकेले निकलना मुश्किल हो रहा है। खासकर रात के समय आवाजाही करने वाले लोगों में भय है। वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग लगातार तेंदुआ दिखाई देने की घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी अनहोनी से पहले खतरे को टाला जा सके। ग्रामीणों ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने की भी मांग की है। फिलहाल तेंदुए की मौजूदगी को लेकर लोगों में दहशत बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User