मुजफ्फरनगर में किसान नेता धर्मेंद्र मलिक का वीडियो:चकबंदी विभाग में रिश्वतखोरी के लगाए आरोप, खनन अधिकारी पर भी साधा था निशाना

Oct 17, 2026 - 10:27
0
मुजफ्फरनगर में किसान नेता धर्मेंद्र मलिक का वीडियो:चकबंदी विभाग में रिश्वतखोरी के लगाए आरोप, खनन अधिकारी पर भी साधा था निशाना
मुजफ्फरनगर में भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक दिन पहले कलेक्ट्रेट में हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अवैध खनन को लेकर खनन अधिकारी पर तीखी टिप्पणी की थी। अब शनिवार सुबह करीब 7 बजे से वायरल हो रहे एक अन्य वीडियो में वह बिना नाम लिए दूसरे किसान संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर भी आक्रामक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। धरना-प्रदर्शन के दौरान धर्मेंद्र मलिक ने खनन अधिकारी को ‘अंधा’ कहते हुए सवाल उठाया था कि यदि अधिकारी अवैध खनन रोकने में सक्षम नहीं है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने की मांग भी उठाई। दूसरे किसान संगठन पर तीखी टिप्पणी वायरल वीडियो में मलिक दूसरे किसान संगठन के कुछ लोगों को लेकर ‘जूते मारने’ और ‘नात फोड़ने’ जैसी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं। उनके इस बयान से किसान संगठनों के बीच विवाद की स्थिति बनने की आशंका है। हालांकि, उन्होंने किसी संगठन या व्यक्ति का नाम नहीं लिया। रिश्वतखोरी को लेकर भी लगाए आरोप अपने संबोधन में धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि पहले रिश्वतखोरी का काम अधिकारी करते थे, लेकिन अब किसान संगठनों के कुछ लोग भी ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने चकबंदी विभाग के अधिकारियों पर भी रिश्वतखोरी के आरोप लगाए और जनता का काम नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया का इंतजार धर्मेंद्र मलिक के बयान का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। चकबंदी विभाग के अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों और दूसरे किसान संगठन के कार्यकर्ताओं को लेकर की गई टिप्पणी पर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User