अमरोहा में भारी बारिश की चेतावनी:26-27 सितंबर को बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका

Sep 26, 2026 - 09:20
0
अमरोहा में भारी बारिश की चेतावनी:26-27 सितंबर को बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका
अमरोहा में मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। 26 सितंबर सुबह 8:30 से 27 सितंबर सुबह 8:30 तक जिले में तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान बिजली चमकने, गरजने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की। साथ ही आज कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। नागरिको से अपील की है कि निचले और पानी भरने वाले इलाकों में न जाएं। पानी भरे रास्तों पर वाहन न चलाएं, गहराई का अंदाजा जरूर लगाएं। पुरानी इमारतों, कमजोर दीवारों, पुराने पेड़ों और होर्डिंग-बैनर से दूर रहें। बिजली चमकते समय खुले मैदान, खेत, पेड़, खंभों या ऊंची जगहों से बचें। किसान खेतों में सावधानी बरतें। बिजली के तार-उपकरणों से दूर रहें। मोबाइल चार्ज रखें, टॉर्च, फर्स्ट एड, जरूरी दवाएं तैयार रखें। इमरजेंसी में आपदा कंट्रोल रूम 05922-252100, 05922-252800 पर संपर्क करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User