अमरोहा में बीमा क्लेम के 1-लाख रुपए हड़पने का आरोप:चाची के नाम पर सिम और दस्तावेजों के दुरुपयोग की एसपी से शिकायत
अमरोहा में एक युवक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की क्लेम राशि में धोखाधड़ी की शिकायत एसपी से की है। शिकायतकर्ता राजेश का आरोप है कि एक व्यक्ति ने उसकी चाची अंगूरी देवी के नाम पर सिम निकलवाकर आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत जरूरी दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया। आरोप है कि बीमा क्लेम के तहत मिले 2 लाख रुपये में से केवल 1 लाख रुपये दिए गए और बाकी रकम अपने पास रख ली गई। चाचा की मौत के बाद बीमा क्लेम का मामला राजेश बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एसपी कार्यालय पहुंचा। उसने बताया कि उसके चाचा राकेश कुमार का कुछ समय पहले टीबी से निधन हो गया था। आरोप है कि भीमे गांव के कुलवंत ने उसकी चाची अंगूरी देवी के नाम पर नया सिम निकलवाया और उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज अपने पास ले लिए। 2 लाख में से 1 लाख रुपये देने का आरोप राजेश के मुताबिक, कुलवंत ने दस्तावेजों का कथित तौर पर दुरुपयोग कर बीमा कराया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये की क्लेम राशि मिलने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर अंगूरी देवी को केवल 1 लाख रुपये दिए और बाकी 1 लाख रुपये अपने पास रख लिए। शिकायतकर्ता का कहना है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल कर रहा है। एसपी से जांच और कार्रवाई की मांग राजेश ने एसपी से मामले की जांच कराने, आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और कथित तौर पर रोकी गई 1 लाख रुपये की रकम वापस दिलाने की मांग की है। शिकायत पर आगे की कार्रवाई के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)