सिरैचा में अवैध खनन करते पकड़े गए 4 वाहन सीज:एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खनन विभाग-पुलिस ने की कार्रवाई
लखीमपुर खीरी में अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी है। बुधवार सुबह खनन विभाग और खीरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिरैचा गांव में कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने अवैध खनन में शामिल एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया। इनमें दो आयशर ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। खनन अधिकारी आशीष सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। जब्त की गई जेसीबी का नंबर UP31AT5944 है। पुलिस के मुताबिक, जिले में अवैध खनन रोकने के लिए लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)