अमरोहा में DM ने धान खरीद केंद्र का जायजा लिया:किसानों की सुविधा और पारदर्शी खरीद पर जोर, नमी मापक मशीन व तौल कांटे की भी जांच

Oct 13, 2026 - 17:24
0
अमरोहा में DM ने धान खरीद केंद्र का जायजा लिया:किसानों की सुविधा और पारदर्शी खरीद पर जोर, नमी मापक मशीन व तौल कांटे की भी जांच
जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने मंगलवार को अमरोहा मंडी समिति पहुंचकर धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीद की प्रगति और केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीद निर्धारित मानकों के हिसाब से और पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने धान में नमी की मात्रा जांचने वाली नमी मापक मशीन और तौल कांटे की जांच की, जो सही पाए गए। उन्होंने धान खरीद से संबंधित रजिस्टरों को देखकर अब तक धान बेच चुके किसानों की संख्या और खरीद की प्रगति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की सुविधा का ध्यान रखा जाए। उन्होंने धान की तौल में शुद्धता बरतने और खरीद संबंधी रिकॉर्ड सही रखने पर जोर दिया। डॉ. गौड़ ने साफ निर्देश दिए कि किसानों को कोई परेशानी न हो और खरीद प्रक्रिया सही तरीके से व पारदर्शिता के साथ चले।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User