अमरोहा में दशहरा को लेकर अलर्ट पुलिस:एसपी ने रामलीला मंचन और रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण
अमरोहा में रामलीला और दशहरा पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने अमरोहा नगर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने भीड़भाड़ वाले बाजारों और मुख्य मार्गों पर भ्रमण कर व्यापारियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया पैदल गश्त के दौरान एसपी ने व्यापारियों से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने बाजारों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इसके बाद एसपी ने रामलीला मंचन और रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां अग्निशमन और विद्युत सुरक्षा से जुड़े इंतजामों को बारीकी से परखा। एसपी ने अधिकारियों और आयोजकों को सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दशहरा पर जाम न लगने देने के निर्देश एसपी ने दशहरा पर्व के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और जाम की स्थिति से बचने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया, क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)