संभल में गुजराती लोकधुनों और पारंपरिक नवरात्रि गरबा डांडिया हुआ:सीडीओ की पत्नी सहित 100 महिलाएं पहुंची, हैण्डीक्राफ्ट होम डेकोर के स्टॉल लगाए गए
संभल में शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के बाद सोमवार शाम 6:30 बजे से ‘नवरात्रि डांडिया गरबा उत्सव’ का आयोजन किया गया। पारंपरिक धुनों पर महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने डांडिया-गरबा किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संभल के सीडीओ की पत्नी मृदुला भट्ट रहीं। आयोजन देर रात तक चला। जिला मुख्यालय बहजोई से करीब 30 किलोमीटर दूर संभल शहर के रायसत्ती थाना क्षेत्र में मुरादाबाद रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में इनर व्हील क्लब संभल सिटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल को नवरात्रि थीम के अनुसार रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक तोरण, फूलों और कलात्मक रंगोली से सजाया गया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने भी प्रस्तुतियां दीं। देखें, 3 तस्वीरें… आरती के बाद पारंपरिक गरबा, गुजराती लोकधुनों और बॉलीवुड के भक्ति गीतों पर उत्सव शुरू हुआ। चनिया-चोली, पारंपरिक आभूषणों और बांधनी दुपट्टों में सजी महिलाएं और युवतियां डांडिया करती नजर आईं। वहीं, युवा और बच्चे रंग-बिरंगे कुर्ते-पायजामे और केडिया परिधानों में पहुंचे। डीजे और ढोल की थाप पर सभी ने उत्सव का आनंद लिया। नेहा मलय ने बताया कि संभल में डांडिया उत्सव की शुरुआत इनर व्हील क्लब ने की थी। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के लिए मां का आह्वान करने के बाद डांडिया प्रस्तुत किया जाता है। कार्यक्रम में बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियों के साथ गेम्स, वन मिनट शो और डांडिया क्वीन जैसी गतिविधियां भी रखी गईं। क्लब के सदस्यों ने हस्तनिर्मित कुकीज और होम डेकोर के स्टॉल लगाए। उन्होंने बताया कि कुकीज में मिलेट्स का इस्तेमाल किया गया है।
पारुल सिंघल ने बताया कि स्टॉल पर दिवाली की सजावट के लिए हस्तनिर्मित सामान रखा गया है। इसे बनाने में कई लोगों की मेहनत लगी है। उन्होंने लोगों से हस्तनिर्मित सामान खरीदने और इसे बनाने वालों को प्रोत्साहित करने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)