बरेली में 560 बेटियों के हाथ हुए पीले:पांच ब्लॉकों में गूंजी शहनाई, नेताओं ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

Oct 19, 2026 - 20:29
0
बरेली में 560 बेटियों के हाथ हुए पीले:पांच ब्लॉकों में गूंजी शहनाई, नेताओं ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
बरेली के 5 विकासखंडों में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 560 जोड़ों की शादी कराई गई। आलमपुर जाफराबाद, बहेड़ी, नवाबगंज, रामनगर और शेरगढ़ में हुए कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया और उपहार भेंट किए। बहेड़ी ब्लॉक में सबसे ज्यादा 148 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि रवि मेहरोत्रा, ब्लॉक प्रमुख अमरेंद्र सिंह गोल्डी और नगर पालिका चेयरमैन रश्मि जायसवाल मौजूद रहे। आलमपुर जाफराबाद में 131 जोड़ों ने लिए फेरे आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक परिसर में 131 जोड़ों का विवाह कराया गया। समारोह में मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, आंवला भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह और ब्लॉक प्रमुख आरती यादव शामिल हुईं। अतिथियों ने नवदंपतियों पर फूल बरसाकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। नवाबगंज में 117 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न हुआ। इस दौरान सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, विधायक डॉ. एमपी आर्य और ब्लॉक प्रमुख डॉ. एके गंगवार ने नवदंपतियों को उपहार दिए और शुभकामनाएं दीं। शेरगढ़ में 110, रामनगर में 54 जोड़ों का विवाह शेरगढ़ ब्लॉक में 110 जोड़ों ने विवाह किया। कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा और ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी मौजूद रहे। वहीं, रामनगर ब्लॉक में 54 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। ब्लॉक प्रमुख विजेता ठाकुर ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि यह योजना जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में मदद करने और सामाजिक समरसता बढ़ाने का माध्यम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User