अमरोहा में एनएचएम संविदा कर्मचारियों का आंदोलन:5 सूत्रीय मांगों को लेकर CMO को सौंपा ज्ञापन, 3 दिन कार्य बहिष्कार

Oct 08, 2026 - 13:17
0
अमरोहा में एनएचएम संविदा कर्मचारियों का आंदोलन:5 सूत्रीय मांगों को लेकर CMO को सौंपा ज्ञापन, 3 दिन कार्य बहिष्कार
अमरोहा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया है। उन्होंने गुरुवार सुबह 11 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमाकांत सागर को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश में लगभग 1.50 लाख एनएचएम संविदा कर्मचारी 15 वर्षों से कार्यरत हैं। उनकी मुख्य मांगों में नियमितीकरण, समान वेतन, 10 लाख का कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए, स्थानांतरण नीति और अनुकंपा नियुक्ति शामिल हैं। कर्मचारियों ने 8 से 10 अक्टूबर तक अमरोहा में सीएमओ कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना और कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। लखनऊ में राज्य मुख्यालय पर प्रदर्शन इसके बाद 12 अक्टूबर से लखनऊ में राज्य मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा। ज्ञापन सौंपते समय जिला अध्यक्ष गिरीश कुमार गुर्जर, जिला महामंत्री डॉ. कुलदीप शर्मा, डीपीएम मोहम्मद आलम, बीसीपीएम उमेश कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User