अमरोहा में घरेलू विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:पति बेहोश, किराए के कमरे में मिला शव, पुलिस ने जांच शुरू की
अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते किराए के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी को फंदे पर लटका देखकर पति बेहोश हो गया। उसे उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जोया ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। सीओ डॉ. प्रदीप कुमार और डिडौली कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जानकारी के अनुसार डिडौली थाना क्षेत्र के गांव जोई निवासी खालिद के पुत्र मोनिश की शादी करीब डेढ़ साल पहले 40 वर्षीय सनम उर्फ नननिया से हुई थी। दोनों जोया के मोहल्ला मुल्लाना में नगमा पत्नी अख्तर के मकान में किराये पर रह रहे थे। दंपती का आठ माह का एक बेटा है। बताया गया कि मंगलवार सुबह घरेलू विवाद के बाद सनम ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर मोनिश ने गेट पीटा। इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने दरवाजे के ऊपर बने वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर देखा। सनम को फंदे पर लटका देखकर वह बेहोश हो गया। बताया गया कि सनम की पहली शादी ग्राम जोई निवासी अली हसन पुत्र अहमद हसन से हुई थी। पहली शादी से उसके चार बच्चे हैं। बाद में उसने मोनिश से प्रेम विवाह किया था। सनम का मायका गांव रामपुर फतेहड़ी, थाना धनौरा, जिला अमरोहा में है। मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस की जांच जारी है। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही पुलिस जिला अस्पताल में पति से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)