हवा महल की तर्ज पर बना मां दुर्गा का पंडाल:पंडाल के अंदर मां दुर्गा की भव्य मूर्ति स्थापित की गई, दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु
अमेठी में दुर्गापूजा की धूम है। जिले के जामो थाना क्षेत्र के कटारी गांव में राजस्थान के हवा महल की तर्ज पर मां भगवती का भव्य दरबार सजाया गया है। यह पंडाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कटारी गांव में बना यह दुर्गा पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र है। इसमें राजस्थान के प्रसिद्ध हवा महल की कलाकृति को हूबहू तैयार किया गया है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पंडाल के अंदर मां दुर्गा की भव्य मूर्ति स्थापित की गई है। सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गांव में पांच दिवसीय कटारी महोत्सव की भी शुरुआत हो गई है। यहां आसपास एक दर्जन से ज्यादा भव्य पंडालों में मां भगवती विराजमान हैं। शाम होते ही पूरा गांव झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठता है। पूजा समितियों ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार की सजावट पिछले सभी सालों से ज्यादा भव्य और आकर्षक है। दुर्गा पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)