अमरोहा में लाखों की चोरी का खुलासा:गांव के ही दो युवक गिरफ्तार, 5 लाख का माल बरामद
अमरोहा देहात पुलिस ने मानकजुड़ी गांव में हुई लाखों की चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लगभग 5 लाख रुपए का चोरी का सामान बरामद किया है। इसमें 2 लाख 27 हजार रुपए नकद और बाकी सोने-चांदी के गहने शामिल हैं। पुलिस ने गांव के ही आलम पुत्र गफ्फार और सन्नी पुत्र सोमपाल को गिरफ्तार किया है। यह चोरी 23 सितंबर को अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के मानकजुड़ी गांव में हुई थी। सर्किल सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने शनिवार दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया है। उनके पास से चोरी किया गया लगभग 5 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)