अमरोहा में मारपीट में बाइक मिस्त्री की मौत:गला दबाने का आरोप, गाली-गलौज का विरोध करने पर विवाद
अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दढ़ियाल में शनिवार देर रात एक बाइक मिस्त्री निजामुद्दीन (30) की मौत हो गई। उसके भाई अलाउद्दीन ने आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी दो युवकों पर मारपीट और गला दबाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। अलाउद्दीन के मुताबिक, रात करीब 9:30 बजे दो युवक निजामुद्दीन से विवाद करने लगे। उन्होंने मोटरसाइकिल चढ़ाने का भी प्रयास किया। विरोध करने पर युवकों ने निजामुद्दीन के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, फिर उसका गला दबा दिया। निजामुद्दीन की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे गांव के एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। वहां आराम न मिलने पर संभल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। निजामुद्दीन अपने पीछे पत्नी जरीशा और तीन बच्चों आलिया, आफिया, अली को छोड़ गया है। आदमपुर थाना अध्यक्ष कोमल तोमर ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)