सरयू में नहाने उतरे दो युवक डूबे, एक की मौत:मॉर्निंग वॉक पर निकले थे दोनों; गुप्तार घाट पर हादसा, गोताखोरों ने एक को बचाया

Oct 11, 2026 - 11:21
0
सरयू में नहाने उतरे दो युवक डूबे, एक की मौत:मॉर्निंग वॉक पर निकले थे दोनों; गुप्तार घाट पर हादसा, गोताखोरों ने एक को बचाया
अयोध्या के सरयू नदी में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो स्थानीय गोताखोर और पुलिस बचाव के लिए पहुंचे। काफी प्रयास के बाद एक युवक को बचा लिया गया, जबकि दूसरे की मौत हो गई। मृतक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। हादसा रविवार सुबह कैंट थाना क्षेत्र के गुप्तार घाट पर हुआ। मॉर्निंग वॉक के बाद नहाने लगे गद्दोपुर के अहिरन पुरवा निवासी संतोष यादव (22) और कुनाल यादव (18) रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। दोनों टहलते हुए गुप्तार घाट पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू नदी में स्नान करने का फैसला किया। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। एक को बचाया, दूसरे की मौत दोनों को डूबता देखकर घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया। गोताखोरों ने कुनाल यादव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, संतोष यादव की डूबने से मौत हो गई। उसका शव मौके पर ही बरामद कर लिया गया। हादसे की खबर मिलते ही घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। संतोष की मौत से परिवार में मातम छा गया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। कैंट थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरे युवक की हालत सामान्य है, जिसके परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना गहरे पानी में जाने से हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User