अमरोहा में नवरात्र, रामलीला, दशहरा को लेकर अलर्ट हुआ प्रशासन:DM ने सुरक्षा से सफाई तक, सभी विभागों को समन्वय से काम करने को कहा

Oct 08, 2026 - 18:14
0
अमरोहा में नवरात्र, रामलीला, दशहरा को लेकर अलर्ट हुआ प्रशासन:DM ने सुरक्षा से सफाई तक, सभी विभागों को समन्वय से काम करने को कहा
अमरोहा में शारदीय नवरात्र, महाराजा अग्रसेन जयंती, रामलीला और दशहरा पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने गुरुवार शाम चार बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। डीएम ने सभी विभागों को तालमेल से काम करने के निर्देश दिए। एसडीएम और सीओ को फ्लैग मार्च कर सुरक्षा जांचने को कहा गया। दशहरा स्थलों, शोभायात्रा मार्गों व मेला स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व जलापूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। भीड़ वाली जगहों पर महिला सुरक्षा हेतु पुलिस बल और रावण दहन स्थलों पर खास सुरक्षा रखने को भी कहा गया। बिजली विभाग को लगातार सप्लाई व ढीले तारों को कसने, स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में डॉक्टर व एंबुलेंस तैयार रखने के निर्देश मिले। आयोजकों से डीजे-लाउडस्पीकर नियमों से बजाने, जिससे भावना आहत न हो, की अपील की गई। मिलावटी खाने पर अभियान चलाने को भी कहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने शोभायात्रा तय रूट पर निकालने, बिजली सुरक्षा व फायर सेफ्टी ऑडिट कराने पर जोर दिया। बैठक में एडीएम गरिमा सिंह, सभी एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष, विभागीय अधिकारी और आयोजक मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User