बाराबंकी में अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई:खनन अधिकारी ने बिना कागजात वाले ट्रक का चालान किया, शिकायतों के बाद विभाग ने सख्ती बढ़ाई
बाराबंकी जिले में अवैध मिट्टी खनन और बिना कागजात के मिट्टी ढोने वाले वाहनों पर खनन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। गुरुवार शाम खनन अधिकारी अनंत सिंह ने सतरिख थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान शाहपुर गांव में मिट्टी से लदा एक ट्रक पकड़ा गया। जांच में चालक के पास खनन से जुड़े जरूरी कागजात नहीं मिले। ट्रक पर मिट्टी ढकने के लिए तिरपाल भी नहीं लगा था। खनन विभाग ने इन कमियों पर ट्रक का चालान किया और जुर्माना जमा कराने की कार्रवाई शुरू की। अधिकारी ने बताया कि नियमों का पालन न करने वालों पर लगातार कार्रवाई होगी। अनंत सिंह ने साफ किया कि मिट्टी से लदे वाहनों को नियमों के हिसाब से ही चलना होगा। सड़क पर मिट्टी गिरने से रोकने और हादसों का खतरा कम करने के लिए तिरपाल लगाना जरूरी है। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह सख्ती की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)