अमरोहा में पुरानी रंजिश के चलते दुकान पर जानलेवा हमला:मारपीट का वीडियो आया सामने, 4 आरोपियों पर केस दर्ज

Oct 03, 2026 - 09:05
0
अमरोहा में पुरानी रंजिश के चलते दुकान पर जानलेवा हमला:मारपीट का वीडियो आया सामने, 4 आरोपियों पर केस दर्ज
अमरोहा नगर के मोहल्ला लकड़ा में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर दुकान पर हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना अमरोहा नगर कोतवाली इलाके के मोहल्ला लकड़ा की है। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे राकेश अग्रवाल अपनी सर्राफ की दुकान पर बैठे थे। उनके साथ परिवार के स्वर्ण अग्रवाल भी थे। आरोप है कि तभी अंकित, एकांश, नीतिन और दीप्तांशु आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। दुकान में तोड़फोड़ का भी आरोप है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुकान के बाहर झगड़ा होता दिख रहा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने कोतवाली में शिकायत दी। नगर कोतवाल चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User