लखनऊ में बाढ़ पीड़ितों की मदद:व्यापार मंडल ने फैजुल्लागंज-त्रिवेणीनगर में नाव से बांटा भोजन पानी फल

Oct 11, 2026 - 20:06
0
लखनऊ में बाढ़ पीड़ितों की मदद:व्यापार मंडल ने फैजुल्लागंज-त्रिवेणीनगर में नाव से बांटा भोजन पानी फल
लखनऊ के फैजुल्लागंज और त्रिवेणीनगर में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पिछले आठ दिनों से राहत कार्य चला रहा है। इसी क्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने पदाधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक नाव के जरिए बाढ़ प्रभावित नागरिकों और व्यापारियों तक भोजन, फल, पानी और अन्य राहत सामग्री पहुंचाई गई। राहत कार्य में महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, आकाश गौतम, शुभम मौर्य, संजय निधि अग्रवाल और फैजुल्लागंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। संदीप बंसल ने कहा कि आपदा के समय जरूरतमंदों की मदद करना व्यापारी समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने राहत कार्य में जुटे कार्यकर्ताओं की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User