अमरोहा में सवर्ण समाज 28 अक्टूबर को देगा धरना:UGC नियमावली, SC/ST कानून रद्द करने और आर्थिक आरक्षण की मांग
अमरोहा में सवर्ण समाज ने 28 अक्टूबर को सांकेतिक धरने का ऐलान किया है। बुधवार दोपहर दो बजे समाज के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के मुताबिक, धरना 28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कलेक्ट्रेट के पास धरना स्थल पार्क में होगा। यहां गोष्ठी में समस्याओं और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। समाज की तीन मुख्य मांगें हैं: UGC की विवादास्पद नियमावली वापस लेना, SC/ST कानून रद्द करना और आरक्षण का आधार आर्थिक करना। इस कार्यक्रम में करीब 300-400 लोग शामिल होंगे। मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चल रहा है। ये पत्र डीएम के जरिए गृह मंत्री को भेजे जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में राजपाल सिंह चौहान, सुनील त्यागी, सर्वोत्तम शर्मा, मुंशी प्रमोद कुमार और अतुल कुमार एडवोकेट प्रमुख थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)