मानवता की सुगंध पुस्तक का कवर विमोचन:सेवा, करुणा और मानव कल्याण की विचारधारा को पुस्तक में किया प्रस्तुत
डॉ. निन्की शर्मा की पुस्तक ‘मानवता की सुगंध : संत सौरभ’ के कवर पेज का विमोचन मुंबई में गणमान्यजनों की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक पहल के तहत किया गया। पुस्तक में धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख संत सौरभ जी महाराज के जीवन-दर्शन, सेवा भावना, करुणा और मानव कल्याण की विचारधारा को प्रस्तुत किया गया है। इसमें प्रेम, प्रकृति, सामाजिक सरोकार और मानवीय मूल्यों के जरिए बेहतर समाज और शांतिपूर्ण विश्व के निर्माण की प्रेरणा दी गई है। कवर पेज विमोचन कार्यक्रम में काजल विपिन कुमार, पीएसआई जितेंद्र कुमार, आशीष पी. गुप्ता और अनुष्का शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। डॉ. निन्की शर्मा ‘रश्मि’ को लेखिका, समाजसेवी और वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर के रूप में परिचित कराया गया। पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन ने किया है। आयोजन में साहित्य और मानवता से जुड़े विचारों पर चर्चा भी हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)