गाजीपुर में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
गाजीपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार दोपहर 3:30 बजे मतदाता सूची की गड़बड़ी और फॉर्म-6 की अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे लगाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। राष्ट्रपति को ज्ञापन एसडीएम विनोद जोशी को सौंपा। मतदाता सूची को लोकतंत्र की बुनियाद बताया कांग्रेस ने ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और कथित वोट चोरी पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। पार्टी का आरोप है कि फॉर्म-6 की गड़बड़ियों से कई पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हट गए। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने मतदाता सूची को लोकतंत्र की बुनियाद बताया। कांग्रेस ने इस मुद्दे को बूथ स्तर तक उठाने की बात कही। प्रदर्शन में बटुक नारायण मिश्र और अजय कुमार श्रीवास्तव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)