अमरोहा में विधायक के फार्म हाउस पर युवती से गैंगरेप:पीड़िता को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस, SSI पर आरोपियों को कमरा दिलाने का आरोप

Sep 25, 2026 - 09:37
0
अमरोहा में विधायक के फार्म हाउस पर युवती से गैंगरेप:पीड़िता को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस, SSI पर आरोपियों को कमरा दिलाने का आरोप
अमरोहा में उत्तराखंड के एक विधायक के फार्म हाउस पर हरियाणा की एक युवती से गैंगरेप हुआ। इस मामले में पुलिस आज पीड़िता को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने फार्म हाउस के तीन कमरों को सील कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि इस मामले में फार्म हाउस के मालिक विधायक से भी पूछताछ की जाएगी। सामने आया है कि आरोपियों को कमरा दिलाने में रजबपुर थाने के एसएसआई नरेशपाल राणा की भूमिका थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये है पूरा मामला अमरोहा में 22 सितंबर की रात 23 साल की लड़की के साथ सब इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल और CRPF के 2 जवानों ने गैंगरेप किया। आरोप है कि उसे CRPF का इंस्पेक्टर लालाराम अमरोहा लाया था। उसके साथ हेड कॉन्स्टेबल मोहित भी था। दोनों ने लड़की को झुलपुरी गांव के पास फार्म हाउस में ठहराया। यह फार्म हाउस उत्तराखंड में खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा का बताया जा रहा है। मंगलवार रात दरोगा संजय तोमर और हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद मालिक भी फार्म हाउस पहुंचे। चारों ने शराब पार्टी की और कमरे में घुसकर लड़की के साथ वारदात की। संजय तोमर और प्रमोद मलिक की तैनाती हसनपुर कोतवाली में है। रात में ही लड़की ने पुलिस अधिकारियों को कॉल कर घटना की सूचना दी। लेकिन, पुलिस दिनभर मामला दबाए बैठी रही। दबाव बढ़ा तो कार्रवाई करनी पड़ी। झूलपुरी गांव के पास है फार्म हाउस उत्तराखंड के खानपुर विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा का यह फार्म हाउस झूलपुरी गांव के पास है। यह काफी बड़ा और सुविधाओं से लैस है। फार्म हाउस में करीब 10 लग्जरी कमरे हैं, जिनमें एसी लगा है। इसके अलावा और भी कई सुविधाएं यहां मौजूद हैं। फार्म हाउस के कर्मचारियों के मुताबिक, कुल जमीन 120 बीघा है, जिसमें से 50 बीघा में फार्म हाउस बना है। यहां साफ-सफाई और दूसरे कामों के लिए करीब 10 लोग रखे गए हैं। रजबपुर थाने के एसएसआई नरेशपाल राणा की भूमिका भी इस मामले में सवालों के घेरे में है। बताया गया है कि उन्होंने विधायक उमेश कुमार शर्मा के फार्म हाउस पर दुष्कर्म के आरोपियों को कमरे दिलवाए थे। फार्म हाउस के केयरटेकर रामनिवास ने एसएसआई नरेशपाल राणा पर जबरदस्ती कमरा लेने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है। विधायक उमेश शर्मा से भी होगी पूछताछ पुलिस की जांच में फार्म हाउस के मालिक विधायक उमेश शर्मा के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि घटना विधायक के फार्म हाउस में हुई है। इसी वजह से फार्म हाउस से जुड़ी व्यवस्थाओं और घटना के बारे में विधायक से पूछताछ की जाएगी। एसपी ने साफ किया कि फिलहाल घटना में विधायक की कोई सीधी भागीदारी नहीं है। फार्म हाउस के मालिक होने के नाते उनका बयान जांच का हिस्सा होगा। पुलिस फार्म हाउस में आने-जाने वालों और वहां की व्यवस्थाओं से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User